केआईओसीएल लि. में उपभोक्ता शिकायत निवारण व्यवस्था
केआईओसीएल लि. में विवाद समाधान व्यवस्था सहित एक सुसंरचित एवं बहुस्तरीय सार्वजनिक शिकायत निवारण की व्यवस्था मौजूद है । केआईओसीएल लि. में स्थापित सार्वजनिक शिकायत निवारण व्यवस्था हमारे बेंगलूर स्थित कारपोरेट कार्यालय, कुद्रेमुख तथा मैंगलूर में स्थित उत्पादन यूनिटों तथा नई दिल्ली, चेन्नै, भुवनेश्वर, चिक्कनायकनहल्ली, विशाखपट्टणम, किरंदूल और होसपेट में स्थित संपर्क कार्यालयों में प्रारंभ से है । ऐसे ग्राहक एवं पणधारक जिनके पास कोई परिवाद या शिकायत है, निम्नलिखित सार्वजनिक शिकायत / विवाद निपटारे के ज़रिए संगठन से चर्चा कर सकते हैं -
- सभी स्थलों में सार्वजनिक शिकायत अधिकारी नामित किए जाते हैं । शिकायतकर्ता इन अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं या ई-मेल के ज़रिए लिखित शिकायत या सम्प्रेषण कर सकते हैं या दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं ।
- नियमित अंतरालों में ग्राहकों के साथ नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाती हैं ।
सार्वजनिक / स्टाफ संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए निम्नलिखित अधिकारियों को निदेशक (शिकायतें) के रूप में नामित किया गया है -
| नाम (सर्वश्री) |
पदनाम |
संबद्ध क्षेत्र |
ईमेल आईडी |
कार्यालय |
| श्री के सुब्बा रॉव |
निदेशक (उत्पादन एवं परियोजनाएँ) |
कुद्रेमुख, मैंगलूर तथा आसपास के क्षेत्रों के संबंध में सार्वजनिक तथा स्टाफ संबंधी शिकायतें |
mbpadiyar@kudreore.com |
0824-2408124 |
| मेजर जनरल (नि.) ओ पी सोनी |
निदेशक (वाणिज्यिक) |
वाणिज्यिक तथा सामग्रियाँ |
dc@kudreore.com |
080-25532163 |
| एस राजेन्द्रा |
महाप्रबंधक (कार्मिक) |
सार्वजनिक तथा स्टाफ संबंधी शिकायतें, बेंगलूर |
gmpers@kudreore.com |
080-25521104 |
खुले मंच का सत्र -
क्षेत्र में कंपनी के सेवाओं में सुधार करने संबंधी सामान्य प्रकृति के परिवादों / शिकायतों पर ग्राहकों के साथ समय-समय पर आयोजित होने वाली बैठकों में चर्चा की जाती है । ऐसी ग्राहक बैठकें आयोजित करने का मूल उद्देश्य अपने ग्राहकों के साथ संचार करने के प्रत्यक्ष चैनल स्थापित करना और साथ ही ग्राहकों की कठिनाइयों और शिकायतों को उनकी दृष्टि से समझने और मूल्यांकित करने में स्टाफ को सक्षम बनाना है । इस खुले मंच के सत्र के स्थल तथा तारीख और सत्र में ग्राहकों को भाग लेने हेतु आमंत्रित करने और उनके सुझाव / शिकायतें प्रस्तुत करने के संबंध में अग्रणी समाचार-पत्र में प्रेस अधिसूचना जारी की जाती है । अंशदाताओं को एक सार्वजनिक कक्ष में आमंत्रित किया जाता है । सत्र की अध्यक्षता महाप्रबंधक / कार्यशील निदेशक जैसे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाती है । ग्राहकों से सामान्य शिकायतें रखने का निवेदन किया जाता है जो दर्ज किए जाते हैं । स्थल पर ही तुरंत उत्तर दिए जाते हैं । कुछेक मामलों में, जिनका निपटारा स्थल पर तुरंत नहीं किया जा सकता, एक समय-सीमा दी जाती है । निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामले को निपटाने के हरसंभव प्रयास किए जाते हैं । ग्राहकों को लिखित में उत्तर दिए जाते हैं ।
केआईओसीएल लिमिटेड ने अनुशासन संहिता के तहत समाहित एक सुपरिभाषित शिकायत प्रक्रिया भी संरचित किया है जिसमें कार्यपालकों एवं गैर-कार्यपालकों दोनों सहित सभी कर्मचारियों को शामिल किया जाता है । कर्मचारियों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने शिकायत निवारण के लिए इन प्रक्रियाओं का अनुसरण करें ।
शिकायतों से निपटने की प्रक्रिया -
कोई ग्राहक / पणधारक जो अपनी शिकायतों से कंपनी को अवगत कराना चाहते हैं, दूरभाष के ज़रिए या डाक द्वारा ऊपर उल्लिखित अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं । वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करते हुए अपनी शिकायतें ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं ।
ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण फार्म
लिखित शिकायत दर्ज कराते समय, ग्राहकों से निवेदन किया जाता है कि वे संलग्न शिकायत पंजीकरण फार्म को भरें और उसे संबंधित नोडल अधिकारियों को डाक द्वारा अग्रेषित करें ।
जब कभी कंपनी द्वारा कोई सार्वजनिक शिकायत लिखित में प्राप्त की जाती है तो उसे तत्परता के साथ स्वीकार किया जाता है । इस प्रकार प्राप्त शिकायतों की सावधानी एवं विस्तारपूर्वक जाँच की जाती है और त्वरित तथा तत्परता से कार्रवाई करने के लिए उसका विश्लेषण किया जाता है ।
यदि ग्राहक अपनी शिकायत पर नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए निवारण से संतुष्ट नहीं हैं अथवा यदि विनिर्दिष्ट समय-सीमा के भीतर नोडल अधिकारी द्वारा निवारण नहीं किया जाता अथवा नोडल अधिकारी से शिकायत के निवारण के संबंध में कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो वे अपनी शिकायत के निवारण के लिए निम्नलिखित पते पर कंपनी सचिव से संपर्क कर सकते हैं
श्री एस. के. पाढ़ी
कंपनी सचिव,
केआईओसीएल लि.,
ईई ब्लॉक, कोरमंगला, बेंगलूर: 560034
फोन: 080 25531525
ईमेल : bsecretary@kudreore.com
यदि शिकायतकर्ता उपभोक्ता शिकायतों के लिए कंपनी की व्यवस्था के माध्यम से शिकायत का निवारण तब भी प्राप्त करने में समर्थ नहीं होते तो वे अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए नीचे दी गई लिंक CPGRAMS पर क्लिक करें ।
